Description
Daya Publishing House Prakritik Kheti: Sidhant evam Prathayein by Indira Sarangthem Lokesh Kumar Mishra Seema Mishra
यह पाठ्य पुस्तक प्राकृतिक खेती के मूलभूत सिधान्तों एवं प्रथाओ को सामान्य एवं सरल भाषा में प्रस्तुत करने के एक प्रयास है | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा तीन केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में 2023 – 2024 शैक्षणिक वर्ष से लागू किये गए प्राकृतिक खेती में स्नातक पाठ्यक्रम पर आधारित यह पुस्तक प्राकृतिक खेती की प्राचीन अवधारणाओं का वर्तमान परिदृश्य में वैज्ञानिक सिद्धांतों के आधार पर उपयोग करने के उपायों पर प्रकाश डालती है | पुस्तक में प्राकृतिक खेती हेतु महत्वपूर्ण अवयवों जैसे उर्वरक, पादप संरक्षण जैविक विकल्पों को विस्तार से सरल भाषा में बताया गया है | वैश्विक स्तर पर जैविक/प्राकृतिक खेती द्वारा उत्पन्न उत्पादों के प्रमाणीकरण पर विशष ध्यान दिया जा रहा है | इस विषय पर भारत में प्रचलित प्रमाणीकरण नीतियों एवं प्रथाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है | पुस्तक में कृषि एवं विज्ञान से सम्बंधित वैज्ञानिक शब्दावली का अंग्रेजी – हिंदी अनुवाद का विशाल संग्रह भी संकलित किया गया है जिससे छात्रों, शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों को लाभ मिल सके | हम आशा करते हैं कि यह पुस्तक छात्रों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी |